रक्षक वेतन खाता, सभी बहादुर योद्धाओं के लिए, आपकी विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। आप असाधारण लाभों की एक श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं। शून्य न्यूनतम बैलेंस आवश्यकताओं और बीओआई शाखाओं में असीमित मुफ्त लेनदेन के साथ, परेशानी मुक्त बैंकिंग का अनुभव करें। हमारा खाता आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई आसानी से बढ़ती रहे।
यह सुनिश्चित करते हुए कि आपकी वित्तीय यात्रा सुचारु और सुरक्षित है, हमारी समर्पित टीम आपको असाधारण ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपनी अत्याधुनिक मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से ऑनलाइन परेशानी मुक्त और निर्बाध बैंकिंग अनुभव प्रदान करते हैं। अब आप अपना वेतन खाता हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे भी खोल सकते हैं।
आज ही हमारे साथ अपना रक्षक वेतन खाता खोलें और उस बैंकिंग उत्कृष्टता का अनुभव करें, जिसके आप हकदार हैं।
पात्रता
- रक्षा बलों यानी भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, अर्धसैनिक बल और तट रक्षक दल के सभी स्थायी कर्मचारी। पूर्व सैनिकों के साथ अग्निवीर भी योजना के पात्र हैं।
- केंद्र और राज्य पुलिस के सभी स्थायी कर्मचारी, सिविल पुलिस, होम गार्ड, यातायात पुलिस और सभी राज्यों की रिजर्व पुलिस, केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल, आरपीएफ और जीआरपी
- न्यूनतम बैलेंस की आवश्यकता - शून्य
विशेषताएं
विशेषताएं | सामान्य | क्लासिक | गोल्ड | डायमंड | प्लैटिनम |
---|---|---|---|---|---|
एक्यूबी | शून्य | रु. 10,000/- | रु 1 लाख | रु 5 लाख | रु 10 लाख |
पात्र एटीएम कार्ड | रूपे प्लैटिनम | रूपे प्लैटिनम | रूपे सेलेक्ट | वीज़ा बिजनेस | वीज़ा सिग्नेचर |
एटीएम/डेबिट कार्ड एएमसी की छूट | 75,000/- | 75,000/- | 1,00,000 | 2,00,000 | 5,00,000 |
मुफ़्त चेक पृष्ठ | 25 पृष्ठ प्रति तिमाही | 25 पृष्ठ प्रति तिमाही | असीमित | असीमित | असीमित |
आरआरटीजी एस/एनईएफटी शुल्कों की छूट | 50% छूट | 50% छूट | 100% छूट | 100% छूट | 100% छूट |
नि:शुल्क डीडी/पीओ | 50% छूट | 50% छूट | 100% छूट | 100% छूट | 100% छूट |
क्रेडिट कार्ड जारी करने के शुल्क में छूट | 100% छूट | 100% छूट | 100% छूट | 100% छूट | 100% छूट |
क्रेडिट कार्ड ए एम सी छूट (न्यूनतम लेनदेन राशि) | 75,000/- | 75,000/- | 1,00,000 | 2,00,000 | 5,00,000 |
एस एम एस/व्हाट्सएप अलर्ट शुल्क | प्रभार्य | मुफ़्त | मुफ़्त | मुफ़्त | मुफ़्त |
जी पी ए और अन्य कवर* | 50,00,000/- रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, 50,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 25,00,000/- रुपये का स्थायी आंशिक विकलांगता कवर (50%), 1,00,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 2,00,000/- रुपये का शैक्षिक लाभ | 60,00,000/- रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, 50,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 25,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर(50%), 1,00,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 2,00,000/- रुपये का शैक्षिक लाभ | 75,00,000/- रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, 50,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 25,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर(50%), 1,00,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 2,00,000/- रुपये का शैक्षिक लाभ | 1,00,00,000/- रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, 50,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 25,00,000/- रुपये का स्थायी आंशिक विकलांगता कवर (50%), 1,00,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 2,00,000/- रुपये का शैक्षिक लाभ | 1,50,00,000/- रुपये का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर, 50,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 25,00,000/- रुपये का स्थायी आंशिक विकलांगता कवर (50%), 1,00,00,000/- रुपये का स्थायी कुल विकलांगता कवर, 2,00,000/- रुपये का शैक्षिक लाभ |
बीओआई एटीएम पर प्रति माह मुफ्त ट्रांजेक्शन | शून्य | 5 | असीमित | असीमित | असीमित |
प्रति माह अन्य एटीएम में मुफ्त ट्रांजेक्शन | शून्य | 5 | असीमित | असीमित | असीमित |
रिटेल लोन प्रोसेसिंग शुल्कों में रियायत** | उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नहीं है | 5 बीपीएस | 10 बीपीएस | 25 बीपीएस |
लॉकर रेंट में छूट | लागू नहीं | 50% | 100% | 100% | 100% |
वेतन/पेंशन एडवांस | 1 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 1 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 1 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 1 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 1 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर |
इंस्टेंट पर्सनल लोन | 6 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 6 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 6 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 6 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर | 6 महीने के शुद्ध वेतन के बराबर |
- *कवर, बैंक के प्रति किसी भी दायित्व के बिना, बीमा कंपनी द्वारा दावों के निपटान के अधीन है। बीमाधारक के अधिकार और दायित्व बीमा कंपनी के पास होंगे।
- बैंक अपने विवेक से इस सुविधा को वापस लेने का अधिकार रखता है।
- **रिटेल लोन ग्राहकों को पहले से दी जाने वाली किसी भी अन्य रियायत, जैसे उत्सव ऑफ़र, महिला लाभार्थियों को विशेष रियायतें आदि के मामले में, यहां प्रस्तावित रियायत स्वतः वापस ले ली जाती है।
नियम और शर्तें लागू